Homeएस्ट्रोइन दोनों ग्रहों की युति से कुंडली में बनता है लंपट योग,...

इन दोनों ग्रहों की युति से कुंडली में बनता है लंपट योग, जाने कैसा पड़ता है प्रभाव

राहु और शुक्र ग्रह के बीच की दूरी बहुत ही कम होती तो यह योग अधिक प्रभावित होता है और जब दोनों ग्रहों के बीच की दूरी अधिक होगी तो लंपट योग बनने के बाद भी कम प्रभावित रहता है।

-

Lampat Yogi Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में कई तरह के ऐसे योग बन जाते हैं जो जिंदगी को पलट कर रख देते हैं। शुक्र और राहु की युति से लंपट योग का निर्माण होता है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में यह योग अधिक प्रभावी या कम प्रभावी है इसका पता तभी लगाया जा सकता है जब दोनों ग्रहों के बीच की दूरी का पता लगाया जाए। जब राहु और शुक्र ग्रह के बीच की दूरी बहुत ही कम होती तो यह योग अधिक प्रभावित होता है और जब दोनों ग्रहों के बीच की दूरी अधिक होगी तो लंपट योग बनने के बाद भी कम प्रभावित रहता है।

खर्चीले स्वभाव का होता है व्यक्ति

जिन लोगों का जन्म इस योग में होता है वह बहुत खर्चीले स्वभाव के होते हैं। धन खर्च के मामले में इनका हाथ खुला होता है यात्रा के दौरान पूरी सुख सुविधा का ध्यान रखते हैं। इस योग के प्रभाव को कम करने के लिए देवी की पूजा और आराधना करनी चाहिए। जिन लोगों का जन्म इस योग में होता है वह तरह-तरह के कपड़े पहने की शौकीन होते हैं।

विवाह में होती है देरी

अगर लग्न या लग्नेश बली हो और साथ ही शुभ ग्रहों के प्रभाव में हो तो इस योग में व्यक्ति का हर काम के प्रति अरुचि दिखता है। इस योग के असर कारक होने की वजह से व्यक्ति के विवाह में देरी होती है वैवाहिक सुख काम ही मिलता है। शुक्र जो विलासिता और वैभव को देने वाला है ऐसे में राहु की संगति पाते ही वह दुषित हो जाता है। जिनकी कुंडली में यह योग होता है वह मनमौजी होते हैं स्वयं के सुख की बात आए तो दूसरों का भी अहित कर देते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Grahan Yog: भयंकर ‘ग्रहण योग’ से इस राशि के जातकों की जिंदगी होगी तहस-नहस, बर्बादी के हैं अगले 2 दिन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts