Samsaptak Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिससे कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। जब कोई दो ग्रह आमने-सामने होते हैं तो कई राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 5:49 पर तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वही गुरु ग्रह वृषभ राशि में विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरु और शुक्र एक दूसरे से सातवें स्थान पर होते हैं तब सम सप्तक योग का निर्माण होता है। 13 अक्टूबर को यह दुर्लभ योग चार राशियों के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इन राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है।
धनु राशि
धन लाभ के योग बन सकते हैं। करियर के मामले में खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोई काम बहुत समय से अटका हुआ है तो वह पूरा होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपका जो पैसा फंसा हुआ था वह भी मिल जाएगा।
सिंह राशि
जीवन में नई खुशियां आएंगी। धन लाभ के नए सोर्स मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
मकर राशि
दशहरे के बाद मकर राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। अगर किसी बीमारी से परेशान है तो समस्या दूर हो जाएगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो उनको सफलता प्राप्त होगी। निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
वृषभ राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नया व्यापार करने का विचार कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस समय आपके वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। सम सप्तक योग वृषभ राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-दशहरे पर ये 4 गलतियां करना पड़ सकता है भारी, उठानी पड़ सकती है परेशानियां
