Homeएस्ट्रो29 या 30 अक्टूबर जाने कब है धनतेरस, क्या है इसका महत्व

29 या 30 अक्टूबर जाने कब है धनतेरस, क्या है इसका महत्व

इसको त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस के त्यौहार को लेकर काफी असमंजस माना है कि किस तारीख को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाए।

-

Dhanteras Kab Hai: हिंदू धर्म में दिवाली के त्यौहार को बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस महीने में दिवाली का त्यौहार पड़ता है उसे महीने में एक साथ कई सारे त्यौहार पड़ते हैं। जिसमें करवा चौथ से लेकर धनतेरस और भैया दूज तक शामिल होता है। दिवाली के दो दिन पहले के धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसको त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस के त्यौहार को लेकर काफी असमंजस माना है कि किस तारीख को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाए।

कब मनाई जाएगी धनतेरस?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रयोदशी की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10:34 पर होगी। इसका समापन 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:17 पर होगा जिसके चलते धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। धनतेरस की पूजा गोधूलि कल में की जाती है ऐसे में 29 अक्टूबर को आप शाम 6: 31 से 8:13 तक पूजा कर सकते हैं।

क्या है धनतेरस की पूजा का महत्व

धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। वही इस दिन सोना, चांदी ,बर्तन, झाड़ू आदि चीजे खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन धनवंतरि देव और मां लक्ष्मी और कुबेर देवता को प्रिय भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-UP के इस जिले में दशहरे के दिन होती है रावण की पूजा, पूरे साल में एक ही बार होते हैं दर्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts