Monday, December 8, 2025
Homeएस्ट्रोआज से शुरू हो रहा खरमास, गलती से भी ना करें ये...

आज से शुरू हो रहा खरमास, गलती से भी ना करें ये काम

-

Kharmas 2024: आज यानी 15 दिसंबर से खरमास का महीना शुरू हो रहा है। खरमास का यह महीना 14 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरमास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास की अवधि में किसी भी नई चीजों की खरीदारी भी अशुभ मानी जाती है। खरमास के दौरान पूरे 1 महीने तक मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं आईए जानते हैं कि खरमास के दौरान कौन-कौन सी चीज हैं जो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए इसके जुड़े क्या नियम होते हैं।

खरमास के दौरान न खाएं ये चीज

खरमास के महीने में उड़द की दाल, मसूर दाल, राई, हर तरह की गोभी, पत्तेदार सब्जियां, मूली, और शहद इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। खरमास के दौरान तामसिक वस्तुएं बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। तामसिक चीज जैसे, लहसुन, प्याज, मांस- मछली इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शराब भी नहीं पीनी चाहिए।

खरमास के दौरान ना करें ये चीजें

खरमास के दौरान पूरे 1 महीने तक मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास के महीने में गृह प्रवेश, विवाह, नामकरण, संस्कार मुंडन, सगाई इत्यादि कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास के दौरान घृणा,क्रोध , काम ,झूठ, चोरी, गलत व्यवहार और अनैतिक कार्यों को करने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Read More-बहुत जल्द बनाने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशि वालों की होगी पदोन्नति

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts