Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोइस दिन से शुरू होने जा रहा खरमास, भूलकर भी ना करें...

इस दिन से शुरू होने जा रहा खरमास, भूलकर भी ना करें ये काम

मकर संक्रांति से ही देवताओं का दिन शुरू होता है इसी दिन से खरमास भी समाप्त हो जाता है। खरमास के महीने में कुछ कामों को करना बहुत ही वर्जित माना जाता है।

-

Kharmas 2023 Date: हिंदू धर्म में खरमास के दिनों में कोई भी शुभ काम करना अशुभ माना जाता है। इस साल खरमास 16 दिसंबर से लगने जा रहा है और 15 जनवरी 2024 तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब सूर्याधनु में प्रवेश करता है तब खरमास लगता है। इस दौरान सूर्य मलिन हो जाता है। तीर्थ यात्रा और भगवान विष्णु की पूजा के लिए इस महीने काफी उत्तम माना गया है दक्षिणायन का आखरी महीना ही खरमास होता है। मकर संक्रांति से ही देवताओं का दिन शुरू होता है इसी दिन से खरमास भी समाप्त हो जाता है। खरमास के महीने में कुछ कामों को करना बहुत ही वर्जित माना जाता है।

खरमास के महीने में नहीं करने चाहिए ये काम

-अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो खरमास के दोनों में भूल कर भी ना करें। ऐसा माना जाता है कि जो भी शुभ काम इन दिनों में किए जाते हैं वह सफल नहीं होते हैं।

-खरमास के दौरान जैसे मुंडन ,गृह प्रवेश, शादी विवाह, छेदन जैसे मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इस माह में किए गए शुभ कार्य में बाधा आती है। इन कार्यों के लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा।

-खरमास के दिनों में तामसिक भोजन, मांस मदिरा से दूर रहना चाहिए। इन दिनों दोनों शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए।

-खरमास के दिनों में अगर आप अपने मकान का निर्माण करवाना चाहते हैं तो बिल्कुल भी शुरुआत ना करें। इस मास में बनाए गए घर में रहने से व्यक्ति की कभी भी तरक्की नहीं होती है।

-खरमास के दिनों में तांबे के बर्तन में रखे भोजन को नहीं खाना चाहिए। हिंदू धर्म में कहा जाता है इसका सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। खरमास के दिनों में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta New sइसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सावधान! सपने में काली बिल्ली देखना माना जाता है बहुत अशुभ, मिलते हैं खतरनाक संकेत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts