Mouse In Dream: नींद के समय सपने देखना तो कोई बड़ी बात नहीं है। सपने में दिखने वाली चीजे हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं को दर्शाती है। कुछ चीजों का दिखाना हमें भविष्य में सतर्क होने के संकेत देता है। तो कुछ बहुत ही शुभ माना जाता है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि सपने में चूहे का दिखाना कैसे संकेत देता है।
चूहे से डर कर भागते हुए देखना
अगर आप सपने में चूहे से डर कर भाग रहे हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
चूहे दान से चूहा निकलता देखना
सपने में अगर आप चूहेदान से चूहे को निकलते हुए देखते हैं तो बहुत ही अच्छा माना जाता है। आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।
सपने में चूहा देखना
सपना शास्त्र के अनुसार आपको अगर सपने में चूहा दिखता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है। आप पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है साथ ही अगर आपको सफेद चूहा दिखाई दे तो भविष्य में आर्थिक संकट से छुटकारा मिलने वाला होगा।
फंसा हुआ चूहा देखना
अगर आप सपने में फंसा हुआ चूहा देखते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है सपना शास्त्र की माने तो इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में किसी शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
खुद को चूहे मारते हुए देखना
अगर आप चूहे को मारते हैं तो बहुत ही अशुभ माना जाता है। सपना शास्त्र के अनुसार आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में आपको बहुत ही नुकसान झेल पड़ेगा।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-सावधान! शुरू हो रहा है इन राशि वालों के बुरे दिन, शुक्र और सूर्य की युति का दिखेगा अशुभ प्रभाव
