Friday, February 6, 2026
Homeएस्ट्रोदिवाली से पहले अगर सपने में दिखे ये चीज तो चमक जाएगी...

दिवाली से पहले अगर सपने में दिखे ये चीज तो चमक जाएगी किस्मत

स्वप्न शास्त्र में हर सपना का असल जिंदगी से जुड़ा कोई ना कोई संबंध होता है ऐसे में दिवाली से पहले व्यक्ति अगर अपने सपनों में इन चीजों को देखा है तो आने वाला जीवन खुशहाली से भर जाता है।

-

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। दिवाली का त्योहार इस बार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इसे दीपोत्सव का त्यौहार भी कहा जाता है। वही ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है की दिवाली से पहले अगर सपने में कुछ ऐसी चीज है जो दिख जाए बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में हर सपना का असल जिंदगी से जुड़ा कोई ना कोई संबंध होता है ऐसे में दिवाली से पहले व्यक्ति अगर अपने सपनों में इन चीजों को देखा है तो आने वाला जीवन खुशहाली से भर जाता है।

सपने में अमृत कलश का दिखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को सपने में समुद्र मंथन के दौरान निकला अमृत कलश नजर आए तो बहुत ही शुभ माना जाता है। लंबे समय से बीमार चल रहा व्यक्ति तुरंत ही ठीक हो जाएगा।

सपने में गेहूं की फसल देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में गेहूं या धान की फसल दिख जाए तो बहुत ही शुभ होता है। आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलती है उधर पैसा वापस मिल जाएगा।

सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करना

अगर दिवाली से पहले सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन हो जाए तो माता रानी प्रसन्न हो जाती हैं। माता रानी खुद आपके घर चलकर आने वाली है। मां लक्ष्मी आपको बहुत बड़ा संकेत देती हैं।

(Disclaimer; यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More- धनतेरस पर बन रहे कई शुभ योग, इन राशि वालों के घर दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts