Homeएस्ट्रोसावन में अगर सपने में दिखे ये चीजें तो मिलते हैं शुभ...

सावन में अगर सपने में दिखे ये चीजें तो मिलते हैं शुभ संकेत, बरसती है महादेव की कृपा

सावन के महीने में अगर अपने सपने में शिव मंदिर के दर्शन होते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि भगवान शिव आप पर मेहरबान और आपको जल्द ही शुभ सूचना मिल सकती है

-

Lucky Dream In Sawan: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र और विशेष माना गया है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। सोते समय सावन के महीने में अगर आपको ऐसे सपने आ रहे हैं तो समझ लेना तो आपकी किस्मत चमकने वाली है। कुछ विशेष सपने देखने पर महादेव की कृपा होने के संकेत मिलते हैं। अगर आप सपने में इन चीजों को देखते हैं तो समझ लेना कि महादेव की यहां पर कृपा बरसाने वाली है।

सपने में इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ

शिव मंदिर देखना: सावन के महीने में अगर अपने सपने में शिव मंदिर के दर्शन होते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि भगवान शिव आप पर मेहरबान और आपको जल्द ही शुभ सूचना मिल सकती है।

सपने में सांप देखना: भगवान शिव नाग देवता को अपने गले में धारण करते हैं। अगर सावन के महीने में आप सपने में सांप देखते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है आपको धन संपत्ति मिलने वाली है जीवन में सुख समृद्धि बढ़ाने वाली है।

रुद्राक्ष देखना: अगर सपने में आप रुद्राक्ष देखते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन के महीने में सपने में रुद्राक्ष देखने से आपके बिगड़े हुए काम बनने के संकेत मिलते हैं।

गंगा स्नान करते देखना: सावन के पवित्र महीने में अगर आप खुद को पवित्र नदी या गंगा में स्नान करते हुए देखते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। जीवन में नई शुरुआत का इशारा भी हो सकता है।

शिवलिंग के पास सांप देखना: अगर आप सपने में शिवलिंग के पास सांप देखते हैं तो अच्छा संकेत है। यह बताता है कि आपके जीवन में अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सावन में भूल कर भी ना करें ये गलतियां, पड़ सकती हैं आपको भारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts