Friday, February 6, 2026
Homeएस्ट्रोअगर पूजा घर के पास रखी है ये चीजें तो तुरंत हटा...

अगर पूजा घर के पास रखी है ये चीजें तो तुरंत हटा दें, प्रवेश कर सकती है नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र में पूजा के कुछ नियम बताए गए हैं जो करना बहुत ही जरूरी होता है। पूजा घर के पास कुछ चीज ऐसी है जो नहीं रखी होनी चाहिए अगर आपकी पूजा घर में ऐसी चीज रखी है तो तुरंत ही बाहर कर दें।

-

Mandir Vastu Tips: हिंदू घरों में पूजा स्थल बनाया जाता है जहां पर परिवार के सभी सदस्य रोज सुबह उठकर पूजा अर्चना करते हैं। कहते हैं कि जिन घरों में पूजा अर्चना की जाती है उन घरों में कभी भी नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं। घर के मंदिर से ही सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। हालांकि वास्तु शास्त्र में पूजा के कुछ नियम बताए गए हैं जो करना बहुत ही जरूरी होता है। पूजा घर के पास कुछ चीज ऐसी है जो नहीं रखी होनी चाहिए अगर आपकी पूजा घर में ऐसी चीज रखी है तो तुरंत ही बाहर कर दें।

तुरंत हटा दे पूजा घर से ये चीजें

-घर में कभी भी खंडित मूर्तियां और खराब हो चुकी तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। अगर आपके घर में खंडित मूर्तियां हैं तो तुरंत ही उन्हें किसी नदी में प्रवाहित कर दें। घर में रखा शिवलिंग कभी भी अंगूठे के आकार में बड़ा नहीं होना चाहिए। घर के मंदिर में शिवलिंग हमेशा छोटा ही रखना शुभ माना जाता है।

-पूजा घर में धार्मिक पुरानी फटी हुई पुस्तक नहीं होनी चाहिए इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इसके अलावा घर के मंदिर में मुरझाए और सूखे फूल नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से घर में उदासीनता बढ़ती है।

-घर के मंदिर के आसपास पितरों या पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। घर के मंदिर के पास पूर्वजों की फोटो लगाना अशुभ माना जाता है। इस जगह पर पितरों की फोटो लगाना भगवान का अपमान माना जाता है।

-पूजा घर के मंदिर में कभी भी शनि देव की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इससे शनिदेव की बुरी दृष्टि घर के सदस्यों पर पड़ती है घर के मंदिर में कभी भी किसी भगवान के रौद्र रूप की आकृति या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर से एक से ज्यादा शंख रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

-पूजा घर के पास कबाड़ नहीं होना चाहिए। पूजा घर के पास कभी भी कबाड़ या भारी चीज नहीं रखी जानी चाहिए घर के मंदिर में सिर्फ सही स्थिति में रखी भगवान की मूर्तियां और तस्वीरें ही होनी चाहिए। पूजा सामग्री जैसे फूल मिठाई अगरबत्ती को जमा करके नहीं रखना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-500 साल बाद दो राजयोग का बनेगा अद्भुत संयोग, रंक से राजा बनने में नहीं लगेगी देर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts