Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोइन 3 जगहों पर हमेशा वास करती है मां लक्ष्मी, इन बातों...

इन 3 जगहों पर हमेशा वास करती है मां लक्ष्मी, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी जगह बताई गई है जिनमें माता लक्ष्मी का विशेष वास होता है। इन जगहों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

-

Maa Laxmi Favourite Place: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस जातक पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी भी धन -वैभव की कमी नहीं होती है। हालांकि जब माता लक्ष्मी नाराज होती है तो इंसान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी जगह बताई गई है जिनमें माता लक्ष्मी का विशेष वास होता है। इन जगहों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मुख्य द्वार पर

माता लक्ष्मी आपके घर के मुख्य द्वार से आती है। इसीलिए आप अपने घर के बाहर कूड़ा कबाड़ ना लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना बहुत ही शुभ माना गया है। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी खुश होती है। शाम के वक्त नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला कर रखना चाहिए।

घर की उत्तर दिशा

घर के उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा का संबंध देवी देवताओं से है और इस दिशा में उनका वास होता है। जिन घरों में रसोई में जूठे बर्तन पड़े होते हैं वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। जिन घरों में जूठन का विचार नहीं किया जाता है उन घरों में कभी भी मां लक्ष्मी नहीं रहती हैं।

शंख में वास करती है मां लक्ष्मी

जिन घरों में झाड़ू का सही इस्तेमाल किया जाता है वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं झाड़ू को धन की देवी का प्रतीक माना गया है। वही कहा जाता है कि शंख में भी माता लक्ष्मी का वास होता है। जिन घरों में माता लक्ष्मी और शंख की पूजा की जाती है वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मकर संक्रांति पर पलटी मारेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होगा बहुत शुभ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts