Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोबहुत जल्द बनाने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशि वालों की...

बहुत जल्द बनाने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशि वालों की होगी पदोन्नति

-

Gajakesari Rajyog: ग्रहों का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही शुभ योगों का निर्माण करते हैं। आज दोपहर 1:18 पर वृषभ राशि में चंद्रमा गोचर करने जा रहे हैं जहां पर देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। चंद्रमा के गोचर से बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। इस सुबह योग से इन तीन राशि वालों के घर में खुशियां दस्तक दे सकती है। इन लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि

आपके सब्र और मेहनत का अब धीरे-धीरे करके फल मिलना शुरू होगा। जिससे आपके जीवन में खुशियां भर जाएंगी। बिजनेस में आपका फायदा बढ़ जाएगा जिससे आप किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। गजकेसरी राजयोग बनाने से कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज से गोल्डन पीरियड शुरू होने वाला है। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि

आज से आपकी आमदनी दोगुनी हो जाएगी। आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का प्लान कर सकते हैं। नौकरी में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी, जिससे बाॅस आपसे बहुत खुश रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है।

वृषभ राशि

आज से वृषभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। गुरु और चंद्रमा मिलकर आपके लिए ऐसी परिस्थिति निर्मित करेंगे जिससे आपकी आय के स्रोत बढ़ जाएंगे। आपका पीएफ- ग्रेज्युटी समेत अटका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी और परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। चंद्रमा और गुरु मिलकर आपकी किस्मत चमकाने में आपका पूरा साथ देंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-गलती से भी इस दिन और इस समय नहीं काटने चाहिए नाखून, जीवन भर बनी रहती है दरिद्रता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts