Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोगुरु और चंद्रमा की युति से बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन...

गुरु और चंद्रमा की युति से बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों के कामयाबी चूमेगी कदम

6 फरवरी को ही चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा जो कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

-

Gajkesari Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय बृहस्पति वृषभ राशि में हैं और फरवरी माह के आरंभ में चंद्रमा के साथ युति करेंगे। वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति 6 फरवरी को होने जा रही है। 6 फरवरी को ही चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा जो कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ रहेगा। कई रुकी हुई इच्छाएं पूरी होगी। करियर में बेतहाशा उछाल देखने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों को कई मौकों पर अप्रत्याशित हैरान कर देने वाले लाभ हो सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह राजयोग बहुत ही लाभदायक साबित होगा। जातकों की रणनीतियां व्यापार में लाभ करवाने में कारगर साबित होंगी। जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। पहले की बनाई योजनाओं पर काम करने के लाभ दिखेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। परिवार की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला राशि

नौकरी करने वालों को विदेश में नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग भाग्य को जगाने वाला साबित हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा आप जो भी काम करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होसकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-‘महाकुंभ में हिंदू- मुस्लिम नहीं होता…’, संगम स्नान करेंगे कबीर खान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts