Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोचैत्र अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, पितृ दोष से मिलेगा...

चैत्र अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

इस दिन तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि इस दिन लोग अपने पूर्वजों को जल,तिल और अन्न अर्पित करते हैं। अगर आप राशि के अनुसार दान करते हैं तो पितृ दोष से छुटकारा मिलेगा।

-

Chaitra Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है इसीलिए इस दिन उनके लिए तर्पण, दान, और श्राद्ध कर्म करना बहुत ही विशेष माना जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र मास की अमावस्या को भी विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि इस दिन लोग अपने पूर्वजों को जल,तिल और अन्न अर्पित करते हैं। अगर आप राशि के अनुसार दान करते हैं तो पितृ दोष से छुटकारा मिलेगा।

राशि के अनुसार करें दान

धनु राशि: चैत्र अमावस्या पर धनु राशि वाले केले जोगी इत्यादि वस्तुओं का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: चैत्र अमावस्या पर वृश्चिक राशि के जातक लाल रंग के कपड़े का दान करें ऐसा करना शुभ फलदाई साबित होता है।

मेष राशि: चैत्र अमावस्या के दिन मेष राशि वालों को गेहूं का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।

वृषभ राशि: चैत्र अमावस्या पर वृषभ राशि के जातकों को सफेद कपड़े का दान करना चाहिए। पितर प्रसन्न होते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को चैत्र वर्ष के दिन साबुत मूंग का दान करना चाहिए।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोग चैत्र अमावस्या के दिन गेहूं और मूंग दाल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले चैत्र अमावस्या के दिन चावल या सफेद वस्त्रो का दान करें।

कुंभ राशि: चैत्र अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कुंभ राशि के जातक जूते और चप्पलों का दान करें।

मकर राशि: इस राशि के जातक काले तिल का दान करें ऐसा करना अत्यंत शुभ और फलदाई साबित होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले चैत्र अमावस्या पर नीले या पीले रंग के कपड़े का दान करें ऐसा करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को चैत्र अमावस्या के दिन चीनी का दान करना शुभ माना जाता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले चैत्र अमावस्या के दिन हरी सब्जी के साथ हर फल का दान करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-चैत्र नवरात्रि पर बदलेगी इन तीन राशि वालों की किस्मत, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts