Friday, February 6, 2026
Homeएस्ट्रोनौकरी पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, तुरंत मिलेगा लाभ

नौकरी पाने के लिए करें ये अचूक उपाय, तुरंत मिलेगा लाभ

कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी जीवन में घट रही घटनाओं का कारण बनती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे ही उपायों के बारे में बताया गया है जो मनचाही नौकरी दिला सकते हैं।

-

Astro Tips For Job: हर कोई अपना पेट पालने के लिए नौकरी की तलाश कर रहा है। कभी-कभी जब हमें नौकरी नहीं मिलती है तो हम हताश और निराश हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय का जिक्र किया गया है, जो व्यक्ति की रोजमर्रा की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी जीवन में घट रही घटनाओं का कारण बनती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे ही उपायों के बारे में बताया गया है जो मनचाही नौकरी दिला सकते हैं।

नौकरी पाने के उपाय

-किसी भी माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि बेलपत्र के पेड़ पर देसी घी का दीपक जलाएं। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही घर पर ही या किसी मंदिर में ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

-शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से लाभ होगा। वही ओम शं शनिश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे और आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे।

-सुबह के समय गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। तुलसी की माला 11 बार जब करनी चाहिए। इस मंत्र जाप की शुरुआत शुक्ल पक्ष के पहले रविवार से करना लाभदायक होता है। शुक्ल पक्ष के रविवार से शुरू करके इस उपाय को 40 दिनों तक करना चाहिए।

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौकरी में सफलता पाने और करियर में उड़ान भरने के लिए भगवान विष्णु के मंदिर में केला चढ़ाने से लाभ होता है। अगर आपने नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ है तो 40 दिन में ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए फाल्गुन अमावस्या पर करें ये काम, सभी परेशानियों से मिलेगी निजात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts