Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोतुलसी विवाह के दिन तुरंत कर ले ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां...

तुलसी विवाह के दिन तुरंत कर ले ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

इस साल तुलसी विवाह का पर्व 24 नवंबर शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी विवाह के दिन कुछ उपाय बताए गए हैं इनको करने से आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

-

Tulsi Vivah Date 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई सारे त्यौहार पड़ते हैं। कार्तिक महीने में तुलसी विवाह का भी बहुत महत्व माना जाता है। इस साल तुलसी विवाह का पर्व 24 नवंबर शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी विवाह के दिन कुछ उपाय बताए गए हैं इनको करने से आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

तुलसी विवाह के उपाय

-पति-पत्नी को किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो घर पर ही पानी में गंगा जल या किसी पवित्र नदी का जल डालकर पति-पत्नी को स्नान करना चाहिए ऐसा करने से रिश्ते में आ रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा।

-तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल वस्त्र और सोलह सिंगार अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन और भी खुशहाल हो जाता है।

-तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम जी का विवाह रचाने से आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। इससे वैवाहिक जीवन में चल रही खटपट दूर हो जाएगी।

-तुलसी के पत्तों को साफ पानी में डालें और कुछ देर रखने के बाद पूरे घर में इस जल का छिड़काव करें ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शुक्र प्रदोष पर कर ले ये अचूक उपाय, करोड़पति बनते नहीं लगेगी देर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts