Friday, February 6, 2026
Homeएस्ट्रोकछुए की अंगूठी पहनते समय गलती से भी ना करें ये काम,...

कछुए की अंगूठी पहनते समय गलती से भी ना करें ये काम, होगी धन हानि

हाथ में चांदी के कछुए की अंगूठी पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन अंगूठी पहनते समय कुछ ऐसी गलतियां है जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपको लेने के देने पड़ जाएंगे।

-

हिंदू धर्म में कछुए की अंगूठी पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि इसका सीधा संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। ज्यादातर आप लोगों ने किसी के ऑफिस या घर में कछुए वाली चीजों को रखा देखा होगा क्योंकि कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है। कुछ लोग उंगली में चांदी की धातु में कछुए वाली अंगूठी पहनते हैं। हाथ में चांदी के कछुए की अंगूठी पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन अंगूठी पहनते समय कुछ ऐसी गलतियां है जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपको लेने के देने पड़ जाएंगे। आईए जानते हैं किस तरह से कछुए की अंगूठी पहननी चाहिए।

तर्जनी उंगली

कछुए की अंगूठी हमेशा सीधे हाथ की बीच वाली अंगुली यानी तर्जनी अंगुली में ही पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी हालांकि अगर आप इससे विपरीत पहनते हैं तो आपको नुकसान झेलना पड़ेगा।

शुक्रवार

कछुए का संबंध माता लक्ष्मी से जुड़ा होता है इसीलिए आप जब भी अंगूठी को पहने तो शुक्रवार के दिन ही पहने ऐसा करने से आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी।

चांदी की रिंग

आपको बताने कछुए की अंगूठी कभी भी सोने में नहीं पहननी चाहिए चांदी की ही बनवानी चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं। इसके पीछे भी काफी सारी बातें हैं।

कछुए का मुंह

जब भी आप अंगूठी पहने तो उसका मुंह आपकी तरफ होना चाहिए इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है। कछुए की अंगूठी पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं शांति और सुख जीवन में भरपूर मिलता है।

(Disclaimer: यहांं पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। Up Varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: पूजा घर में आज ही रख दें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी को झोली भरते नहीं लगेगी देर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts