Dev Uthani Ekadashi: सभी एकादशियों में से देवउठनी एकादशी को बहुत ही विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागते और पृथ्वी का भार उठाते हैं। इस दिन से रुके हुए सभी धार्मिक कार्यों की शुभारंभ हो जाती है। कहा जाता है कि जो भी देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करता है उसे मनचाहा फल मिलता है। देवउठनी एकादशी पर कुछ ऐसे काम है जो गलती से भी नहीं करने चाहिए।
नहीं खानी चाहिए मूली और बैंगन
देव उठनी एकादशी के व्रत वाले दिन मूली और बैंगन नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान विष्णु आपसे नाराज हो सकते हैं। बैंगन के अलावा साग को भी खाना वर्जित माना गया है।
एकादशी के दिन नहीं खाने चाहिए चावल
देव उठनी एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए। वैसे तो किसी भी एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए लेकिन देवउठनी एकादशी के दिन तो बिल्कुल भी चावल का सेवन न करें । ऐसा करने से आपके घर में बीमारी बढ़ेगी और बने हुए काम बिगड़ेंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है और जीवन में कंगाली की स्थिति आ सकती है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 3 उपाय, दूर हो जाएंगी शादी में आ रही सभी रुकावटें
