Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रोजा करने के बावजूद भी नहीं मिल रहा फल, नहीं खत्म हो...

जा करने के बावजूद भी नहीं मिल रहा फल, नहीं खत्म हो रही परेशानियां? जाने क्या है वजह

नियमित रूप से पूजा पाठ करने का विशेष लाभ नहीं मिलता उनकी मनोकामनाएं पूरी नहीं होती हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे की वजह जरुर जानने की आखिर आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।

-

Puja Path Tips: कहते हैं कि हर समस्या का समाधान भगवान के पास होता है। अगर आपके घर में पूजा पाठ हो रहा है तो हमेशा आपके घर में सुख शांति और सकारात्मक रहती है। जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती है उन्हें कभी कोई परेशानियां नहीं घेरती। कई लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें नियमित रूप से पूजा पाठ करने का विशेष लाभ नहीं मिलता उनकी मनोकामनाएं पूरी नहीं होती हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे की वजह जरुर जानने की आखिर आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।

वास्तु दोष: अगर आपको पूजा का फल नहीं मिल रहा है तो कहीं आपके घर में पूजा पाठ करने की दिशा गलत हो सकती है। वास्तु दोष के कारण भी आपको उसका फल नहीं मिलता है। इसीलिए घर के मंदिर की दिशा वास्तु के अनुसार होनी चाहिए।

पूजा का समय: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा का सही समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। पूजा हमेशा सुबह ब्रह्म मुहूर्त और शाम 6 बजे तक कर लेनी चाहिए इसके बाद पूजा करने से उसका फल नहीं मिलता है।

गंदगी: अगर आपको पूजा का फल नहीं मिल रहा है तो आप अपनी पूजा स्थल से लेकर पूजा में उपयोग होने वाली चीजों की साफ सफाई जरूर रखें। पूजा के मामले में अशुद्धि या गंदगी का होना, कपड़े गंदे होना या शरीर गंदा होना बहुत ही खराब माना जाता है।

पूजा स्थल: पूजा स्थल हमेशा ही एकाग्रचित होना चाहिए। घर में पूजा घर कभी भी ऐसे स्थान पर ना हो जहां पर आने-जाने वाले लोगों की नजर पड़े। पूजा हमेशा एकांत में करनी चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-पितृपक्ष में भूल कर भी नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें, माना जाता है बहुत अशुभ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts