Friday, February 6, 2026
Homeएस्ट्रोजन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये चीजें, बरसेगी बांके बिहारी की कृपा

जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये चीजें, बरसेगी बांके बिहारी की कृपा

इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा की जाएगी। मान्यता है कि अगर जन्माष्टमी से पहले आप घर में कुछ चीजों को लेकर आते हैं तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

-

Janmashtami 2024: भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म के रूप में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखा जाता है। जन्माष्टमी का व्रत रखने से कई पापों से छुटकारा मिलता है ‌ जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की जाती है और उनकी मनपसंद चीज भोग में लगाई जाती हैं। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा की जाएगी। मान्यता है कि अगर जन्माष्टमी से पहले आप घर में कुछ चीजों को लेकर आते हैं तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

माखन

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर घर में मक्खन बनाना संभव न हो तो बाजार से माखन ले आए और फिर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है।

मोर पंख

भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख बहुत ही प्रिया है इसीलिए कृष्ण जन्माष्टमी से पहले आप अपने घर में मोर पंख लेकर आए तो बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। घर में मोर पंख लाने से कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।

बांसुरी

कहा जाता है की जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाने से लड्डू गोपाल की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन लकड़ी और चांदी की बांसुरी लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित कर दें इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

गाय- बछड़े की तस्वीर

जन्माष्टमी के दिन घर में गाय और बछड़े की तस्वीर या मूर्ति जरूर लेकर आए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय में गुरु ग्रह का वास होता है। ऐसे में घर में गाय की तस्वीर रखना बहुत ही शुभ माना गया है।

वैजयंती माला

मान्यता है भगवान श्री कृष्ण को वैजयंती माला बहुत ही प्रिय है ऐसे में भगवान श्री कृष्ण को जन्माष्टमी के दिन गले में वैजयंती माला पहनाएं। मान्यता है कि अगर जन्माष्टमी के दिन घर में वैजयंती माला लाई जाए तो भगवान श्री कृष्णा प्रसन्न होते हैं।

Read More-शनि मचाएंगे इन 3 राशि वालों के जीवन में कोहराम, परेशानियों में गुजरेंगे दिन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts