Bada Mangal 2024: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ में पड़ने वाले मंगल बहुत ही विशेष माने जाते हैं। ज्येष्ठ में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है बड़े मंगल को हनुमान जी की पूजा अर्चना करना बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बड़ा मंगल पर कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से आपको कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होगी। जीवन में तरक्की हासिल कर सकते हैं।
बड़ा मंगल पर करें इन चीजों का दान
-बड़े मंगल पर घी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका दान करने से बजरंगबली की कृपा आप पर बनी रहती है। आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।
-मांगलिक दोष से छुटकारा पानी के लिए आप बड़ा मंगल पर मशहूर की दाल का दान कर सकते हैं। कहा जाता है की मशूर की दाल का दान करने से मांगलिक दोष का बुरा प्रभाव कम होता है।
-बड़े मंगल पर दूध का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार दूध का दान करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। बजरंगबली की कृपा आप पर विशेष बनी रहती है।
-बड़े मंगल पर मिर्च का दान करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। मंगलवार के दिन लाल मिर्च का दान करें लाल मिर्च का दान करने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।
-धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को लड्डू अति प्रिय है। इसीलिए बड़े मंगल पर लड्डू का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-सूर्यास्त के बाद नहीं करनी चाहिए ये काम, नाराज हो जाती है मां लक्ष्मी
