साल 2025 में करवा चौथ का पर्व सुहागिनों के लिए खास संयोग लेकर आ रहा है। पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए रखा जाने वाला यह व्रत भारतीय परंपराओं में एक अहम स्थान रखता है। हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाला यह त्योहार इस बार 10 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुबह से चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं और फिर पूजा-अर्चना के बाद व्रत को खोलती हैं।
इस बार करवा चौथ का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 की रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:16 बजे से 6:29 बजे तक रहेगा। वहीं, चंद्रोदय का समय शाम 7:42 बजे का है, जब महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी।
करवा चौथ पूजा विधि और परंपरा
करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं, जो सास की ओर से दिया जाता है। इसके बाद महिलाएं पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं। शाम के समय करवा माता की पूजा की जाती है, जिसमें करवा (मिट्टी का घड़ा), दीपक, मिठाई और सुहाग की सामग्री का विशेष महत्व होता है। कथा सुनने के बाद महिलाएं चंद्रमा को जल अर्पित कर पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं और व्रत खोलती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने का प्रतीक माना जाता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read more –भारत-पाक महामुकाबले से ठीक पहले क्रिकेटर का सनसनीखेज ऐलान – एशिया कप का बहिष्कार कर मचाई हलचल!
