Kendra Trikon Rajyog: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन के पवित्र महीने में 30 साल बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव बहुत ही धीमी गति से चलते हैं। शनि देव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई साल का वक्त लग जाता है। 13 जुलाई को शनि वक्री हो जाएंगे और 138 दिनों तक वक्री ही रहेंगे। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। कुछ राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही लाभदायक रहेगा। कुंडली में शनि की स्थिति शुभ होती है उन्हें इस योग का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होकर आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे। शनि तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होकर आपकी राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे। इस योग के प्रभाव से शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलने के चांस है व्यापार में भी लाभ की स्थिति रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
धनु राशि
शनि केंद्र त्रिकोण राजयोग से आपके जीवन में शांति बनी रहेगी और शनि ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों में भी कमी आएगी। इस अवधि में घर मकान फ्लैट या प्रॉपर्टी आदि लेने की योजना भी सफल हो सकती है। शनि वक्री होकर आपकी राशि के चौथे भाव में रहेंगे। यह भाव सुख संपत्ति, वाहन, मकान और पारिवारिक जीवन से जुड़ा होता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-सावन में भूल कर भी ना करें ये गलतियां, पड़ सकती हैं आपको भारी
