Aditya Mangal Rajyog 2025: इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लेकिन 3 राशि वालों के लिए खुशियों की शुरुआत उससे पहले ही हो जाएगी। 13 अक्टूबर को मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर को सूर्य भी तुला में गोचर करेंगे। इससे सूर्य और मंगल की युति बनकर आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह राजयोग 3 राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा और उन्हें अचानक धन लाभ, पदोन्नति और निवेश में फायदा दिला सकता है।
पंडितों का मानना है कि यह युति करियर और बिजनेस में बड़ी सफलता दिलाने वाली होगी। साथ ही इस समय में की गई मेहनत का फल कई गुना बढ़कर मिल सकता है। ऐसे में दिवाली से पहले ही 3 राशि वालों की किस्मत खुलने के योग बन रहे हैं।
इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
आदित्य मंगल राजयोग के प्रभाव से सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का तो बिजनेस करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं और नया निवेश भी लाभ देगा।
लक्ष्मी-कुबेर की होगी कृपा
17 अक्टूबर से लेकर दिवाली तक का समय इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आएगी। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान सोने-चांदी में निवेश करना भी फायदेमंद रहेगा। कुल मिलाकर आदित्य मंगल राजयोग धन की बारिश कराने वाला साबित हो सकता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read more-कोल्ड ड्रिंक के शौकीनों को बड़ा झटका! सरकार ने लगाया 40% GST, अब जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
