Saturday, December 13, 2025
Homeवास्तु शास्त्रघर में किस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति? जाने सही नियम

घर में किस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति? जाने सही नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखते हैं तो कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है और उसका फल भी अच्छा मिलता है।

-

Vastu Tips: अक्सर लोगों के घरों में हाथी की मूर्ति रखी जाती है क्योंकि हाथी समृद्धि और खुशी का प्रतीक माना जाता है इसीलिए लोग इसकी मूर्ति घर में रखना काफी पसंद करते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में हाथी की मूर्ति के रखने के बारे में सही दिशा बताई गई है। अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखते हैं तो कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है और उसका फल भी अच्छा मिलता है।

इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी से बनी हाथी की मूर्ति का मुख उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से राहु ग्रह भी शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो हाथी की मूर्ति रखने से उसके एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है।

गृह प्रवेश द्वार पर

हाथी की मूर्ति प्रवेश द्वार पर रखने से घर में सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही उठी हुई सन वाली मूर्तियां दो जोड़े में इसी दिशा में रखनी चाहिए। इसके साथ प्रवेश द्वार पर गज लक्ष्मी और सफेद हाथी पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति को भी स्थापित किया जा सकता है।

शयन कच्छ

पति और पत्नी के संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए सयनकक्ष में हाथी की मूर्ति को रखा जा सकता है इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। और कभी भी आपके रिश्ते में दरार नहीं आएगी।

बच्चों के कमरे में

घर में बच्चों के कमरे में हाथी की मूर्ति लगाने के लिए मां और बच्चों का अनूठा संयोजन होना चाहिए। जैसे मां हाथी और बच्चे की तस्वीर या कम्युनिकेशन बच्चे का उसके मां -बाप से रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-किस दिशा में मुख करके करना चाहिए भोजन? इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts