Viral Video: कल 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे का क्रेज देखने को मिला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक मां अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई करती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को देख कर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं। इस वीडियो को ‘घर के क्लेश’ नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है।
बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा रंगे हाथ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपनी बेटी को छत पर एक लड़के के साथ पकड़ लेती है। उसके बाद वह आपका बोला हो जाती है और गुस्से में लड़के पर चप्पल से हमला कर देती है। लड़का खुद को बचाने की कोशिश करता है और आखिरकार वहां से भाग निकलता है। इसके बाद वह अपनी बेटी की भी चप्पल से पिटाई करने लगती है यह पूरी घटना कमरे में रिकॉर्ड कर ली गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Kaash! is chatt par bhi ye poster lga hota😬#Valentinesday https://t.co/ZhsicvX6UU pic.twitter.com/ff1pqg9hXX
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 14, 2025
यूजर्स दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”दिल को खुश कर देने वाली वीडियो।” वही एक यूजर ने मजाक में लड़की की मां को बजरंग दल का कार्य कर्ता बता दिया। इसी तरह इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि यह सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है कि यह वीडियो कहां का और कब का है।
Read More-कंगना रनौत ने की अपने मनाली कैफे की ग्रैंड ओपनिंग, शेयर की उद्घाटन की तस्वीरें
