Monday, February 17, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर पर पहुंची सोनिया गांधी, परिवार वालों से की मुलाकात

Sonia Gandhi: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह 26 दिसंबर को 19 साल की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर किया गया। आज शुक्रवार को डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में उनके आवास पर अखंड पाठ रखा गया। जिसमें सोनिया गांधी से लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मनमोहन सिंह के परिवार से सोनिया गांधी ने की मुलाकात

मनमोहन सिंह की स्मृति में उनके आवास पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ रखा गया था। जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ,पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत कुछ अन्य नेता शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित अखंड पाठ में शामिल हुए। सोनिया गांधी ने आवास पर पहुंचकर सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी फिर परिवार से मुलाकात की।

2004 से 2014 तक रहे प्रधानमंत्री

डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया और उन्हें भारत के आर्थिक उदारीकरण और सुधारों का वास्तुकार माना जाता है। 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री के रूप में, उन्होंने ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों का नेतृत्व किया, जिसने भारत के वित्तीय भविष्य को नया आकार देने में मदद की।

Read More-समीर वानखेड़े ने लीक की थी शाहरुख खान की चैट? कहा-‘मैं इतना कमजोर नहीं हूं कि…’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles