Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद लगातार विपक्षी भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। वहीं इसी बीच राहुल गांधी का भी बड़ा रिएक्शन सामने आया है। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया मुंह तोड़ जवाब देगा।
दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।”
अखिलेश यादव ने भी दिया रिएक्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, “जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद। भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है। ये गिरफ़्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी।”
Read More-केजरीवाल के घर पहुंची ED, दिल्ली CM से हो रही पूछताछ,आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
