Saturday, February 7, 2026
Homeराजनीति'पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं...', PAK के पूर्व सूचना मंत्री ने...

‘पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं…’, PAK के पूर्व सूचना मंत्री ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

अगर ऐसा होता है तो पीएम मोदी के मुसलमान से रिश्ते खराब हो जाएंगे, जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं बल्कि इंडिया को पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते का फायदा मिलेगा।'

-

Pakistan India updates: पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी हमेशा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे काढ़े थे। तब भी काफी चर्चा में आए थे अब एक बार फिर से उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है जो चर्चा में आ गया है इस बार उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। फवाद चौधरी का यह बयान पीएम मोदी के एक कमेंट के बाद आया है। फवाद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं बल्कि इंडिया को पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते का फायदा मिलेगा।

फवाद चौधरी ने दिया बड़ा बयान

दरअसल आपको बता दे अभी हाल ही में पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें कहा था कि,’10 साल की सरकार के बाद अब पाकिस्तान कोई फैक्टर नहीं है पाकिस्तान के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। ऐसे में हमें पाकिस्तान पर अपना समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।’ पीएम मोदी के इस कमेंट पर फवाद चौधरी ने भारत को लेकर बयान देते हुए कहा कि,’अहम पड़ोसी को इस तरह से निकालना कोई होशियारी की बात नहीं है। अगर ऐसा होता है तो पीएम मोदी के मुसलमान से रिश्ते खराब हो जाएंगे, जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं बल्कि इंडिया को पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते का फायदा मिलेगा।’

‘PAK से तालुका सुधारने से भारत को ज्यादा फायदा’- फवाद

फवाद चौधरी ने आगे कहा कि,’मोदी ने जो कहा कि उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है यह तो उनकी सोच है, लेकिन सच यह है कि ताल्लुक सुधारने से भारत को फायदा होता है। पाकिस्तान भारत को सेंट्रल एशिया तक पहुंचने दे सकता है जो खास तौर पर उत्तर भारत के लिए जरूरी है यह सही है कि पाकिस्तान को भी भारत से अच्छे रिश्ते का फायदा मिलेगा, लेकिन भारत ज्यादा लाभ में रहेगा। पाकिस्तान के पंजाब और भारत के पंजाब को आपस में घुलना चाहिए, जिससे दोनों के बीच ज्यादा व्यापार हो सके। मोदी जी समझते हैं कि कट्टरपंथी नीतियों से वह पाकिस्तान को नीचा दिखा सकते हैं इससे दोनों मुल्कों में तल्ख़ियां ही बढ़ेगी। इससे भारत के मुसलमान से भी उनके रिश्ते कड़वे होंगे भारत में 20 करोड़ मुसलमान है कश्मीर,बिहार ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली जैसी जगह पर मुसलमान से रिश्ते खराब होने का मतलब है कि नरेंद्र मोदी कहीं ना कहीं अपने देश को नुकसान पहुंचाएंगे।

Read more-‘दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के…’,दिग्गज नेता के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख,अमित शाह भी हुए भावुक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts