कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच एक तस्वीर ने अचानक सियासी माहौल गर्म कर दिया है। DK Shivakumar और सिद्धारमैया की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए, जबकि सिद्धारमैया ने उन्हें गले लगाकर जवाब दिया। यह मुलाकात बेंगलुरु में हुई एक ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान हुई, लेकिन इसके राजनीतिक मायने अब चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं। लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं और अब इस मुलाकात को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज्य में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
क्या कर्नाटक को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री?
कर्नाटक में पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज थीं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही यह सवाल बना हुआ था कि क्या सत्ता का बंटवारा होगा और क्या किसी समय डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। अब हालिया घटनाक्रम के बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द इस्तीफा दे सकते हैं, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ डीके शिवकुमार के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु के कई इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटना भी शुरू कर दिया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के भीतर कुछ बड़ा राजनीतिक फैसला जल्द सामने आ सकता है।
समर्थकों में उत्साह, पोस्टरों से सजा बेंगलुरु
बेंगलुरु के मेखरी सर्कल समेत कई जगहों पर डीके शिवकुमार के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में उन्हें भविष्य के नेता के रूप में दिखाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच माहौल काफी उत्साहपूर्ण नजर आ रहा है। कई जगहों पर मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न जैसा माहौल दिखाई दिया। समर्थकों का कहना है कि डीके शिवकुमार लंबे समय से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने का समय आ गया है। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व राज्य में संतुलन बनाए रखने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकता है। हालांकि कुछ नेताओं का कहना है कि फिलहाल पार्टी नेतृत्व किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहता है और आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
Karnataka CM and Deputy CM, Siddaramaiah and DK Shivakumar, respectively, share a hug at the CM residence in Bengaluru at the breakfast meeting. Deputy CM DK Shivakumar also touched the feet of CM Siddaramaiah.
(Pics: CMO Karnataka) pic.twitter.com/qIATmAwj8a
— ANI (@ANI) May 28, 2026
कांग्रेस की अगली रणनीति पर सबकी नजर
कर्नाटक की राजनीति में चल रहे इस घटनाक्रम पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस हाईकमान भी लगातार राज्य के हालात पर नजर बनाए हुए है। पार्टी के लिए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले चुनावों और संगठनात्मक संतुलन पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर नेतृत्व परिवर्तन होता है, तो यह कांग्रेस के अंदर शक्ति संतुलन का बड़ा संकेत माना जाएगा। वहीं सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की मुलाकात को पार्टी के भीतर एकता का संदेश देने की कोशिश भी माना जा रहा है। फिलहाल कर्नाटक में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता में क्या बदलाव देखने को मिलेगा।
Read More- ट्विशा केस में CBI ने कोर्ट में रखी बड़ी मांग, क्या अब गिरफ्तार होंगी गिरिबाला सिंह?
