Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीतिसीएम देवेंद्र फडणवीस ने एकसाथ शिंदे को दिया बड़ा झटका? करीबी को...

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एकसाथ शिंदे को दिया बड़ा झटका? करीबी को इस पद से हटाया

एकनाथ शिंदे के करीबी कहे जाने वाले मंगेश चिवटे को इस पद से हटा दिया है। उन्होंने मंगेश की जगह पर ही रामेश्वर नायक को मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया है।

-

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। देवेंद्र फडणवीस के इस फैसले से एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस ने रामेश्वर नायक को मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं उन्होंने एकनाथ शिंदे के करीबी कहे जाने वाले मंगेश चिवटे को इस पद से हटा दिया है। उन्होंने मंगेश की जगह पर ही रामेश्वर नायक को मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया है।

एकनाथ शिंदे के करीबी कहे जाते हैं चिटवे

आपको बता दें मंगेश चिवटे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के बहुत ही करीबी कहे जाते हैं। मंगेश को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जून 2022 में मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया था। मुख्यमंत्री राहत कोष प्राकृतिक आपदाओं या दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर या गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पात्र परिवारों और व्यक्तियों को सहायता प्रदान करता है‌।

शिवसेना को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय?

आपको बता दें शिवसेना नेता पार्टी के लिए गृह मंत्रालय मांग कर रहे हैं। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता ने साफ कर दिया है कि शिवसेना को गृह मंत्रालय नहीं मिलेगा। भाजपा नेता ने कहा कि शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिल सकता है लेकिन राजस्व विभाग मिलने की संभावना नहीं है। वही आपको बता दें 14 दिसंबर तक कैबिनेट विस्तार होने की भी संभावना है।

Read More-टीवी की फेमस एक्ट्रेस सपना सिंह के 14 साल के बेटे का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts