Wednesday, January 14, 2026
Homeराजनीति'फ्लाइंग किस' विवाद पर कांग्रेस के MLA ने दिया बड़ा बयान,कहा-'राहुल गांधी...

‘फ्लाइंग किस’ विवाद पर कांग्रेस के MLA ने दिया बड़ा बयान,कहा-‘राहुल गांधी को किस करना होगा तो लड़कियों को करेंगे…’

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला है। विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का पूरा वीडियो हमने देखा है कुछ भी तो नहीं है वह सामने आसन की तरफ खड़े होकर बोल रहे हैं।

-

Kiss Controversy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘किस’ विवाद को लेकर काफी विवादों में बने हुए हैं। अब इधर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद सियासी गलियारों में फिर से हलचल होने वाली है। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला है। विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का पूरा वीडियो हमने देखा है कुछ भी तो नहीं है वह सामने आसन की तरफ खड़े होकर बोल रहे हैं।

नीतू सिंह ने दिया विवादित बयान

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है। फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे 50 साल की बुजुर्ग महिला को क्यों देंगे? आगे स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए नीतू सिंह ने कहा,”जो महिला दोस्त स्मृति ईरानी की सहेली थी उसके पति को ही लेकर स्मृति ईरानी भाग गई फिर शादी किया किसी से छुपा नहीं है। ऐसी महिला हमारे राहुल जी पर कटाक्ष करती है ऐसी महिला को तो खुद ही शर्म आनी चाहिए।”

राहुल गांधी पर लगाए आरोप निराधार हैं

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने राहुल गांधी पर लगाए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। भारतीय जनता पार्टी पहले अपने गिरेबान में झांक ले फिर दूसरे पर सवाल उठाए। मणिपुर की हिंसा की आवाज को दबाने के लिए बीजेपी द्वारा एक षड्यंत्र रचा गया है। राहुल गांधी की छवि को धूमिल किया जा रहा है।

Read More-‘लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का’ कहने वाली मिथिलेश भाटी की मां ने सीमा हैदर को सुनाई खरी-खोटी, कहा-‘हम तो जूते मार कर…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts