Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीति'दिल्ली में होगी अरविंद केजरीवाल की जीत...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘दिल्ली में होगी अरविंद केजरीवाल की जीत…’, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

विधानसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि शायद अरविंद केजरीवाल चुनाव जीत जाएंगे।

-

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर काफी जोरों से तैयारी चल रही है। विधानसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि शायद अरविंद केजरीवाल चुनाव जीत जाएंगे। कांग्रेस नेता का यह बयान इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है।

पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान

पृथ्वीराज चव्हाण ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,”दिल्ली का चुनाव बहुत अहम चुनाव है। मैं समझता हूं शायद केजरीवाल वहां जीत जाएंगे। कांग्रेस भी मैदान में है, कांग्रेस भी चुनाव लड़ेगी। अच्छा होता अगर कांग्रेस और आपका गठबंधन होता लेकिन शायद वह नहीं होता दिख रहा है यहां बैठकर यह कहना दिल्ली में क्या हो रहा ये बहुत ही मुश्किल होगा।” आपको बता दे दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

कहां से चुनाव लड़ रहे हैं अरविंद केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। संदीप दीक्षित इस सीट से जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेता का यह बयान उसे समय आया है, जब दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर लगातार हमलावर हो रही है।

Read More-कंगना रनौत को इंदिरा गांधी बनाने के लिए हुआ था ऐसे मेकअप, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts