Saturday, January 18, 2025

बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह को दी खुली चेतावनी, कहा- ‘दम है तो हरियाणा आए और…’

Bajrang Puniya: इन दिनों पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस ज्वाइन की है। विनेश फोगाट चुनावी मैदान में भी उतर चुकी हैं। विनेश फोगाट को हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस ने टिकट भी दे दिया है। इन दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दोनों पर हमलावर हैं। अब इसी बीच बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह को खुली चेतावनी दे दी है और कहा है कि अगर दम है तो हरियाणा में आकर चुनाव प्रचार करें।

बजरंग पूनिया ने दी खुली चेतावनी

एक इंटरव्यू देते हुए बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह को खुली चेतावनी दे दी है। बजरंग पुनिया से पूछा गया कि बृजभूषण शरण सिंह का रहे हैं कि विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव प्रचार करने हरियाणा आएंगे। इसका जवाब देते हुए बजरंग पूनिया ने कहा,”आप आइये अपनी पार्टी की तरफ से। अगर आप में हिम्मत है तो आप विनेश फोगाट के खिलाफ खूब प्रचार करो। हम कब मना कर रहे हैं। सब जनता के हाथ में है। देखते हैं जनता आपका किस तरह स्वागत करेगी। आप विनेश के खिलाफ प्रचार में आओ।”

बजरंग पूनिया को किसान मोर्चा का बनाया गया चैयरमेन

आपको बता दे जहां विनेश फोगाट चुनावी मैदान में उतर चुकी है तो वहीं अभी बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में नहीं उतरा है। बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने से बृजभूषण शरण सिंह लगातार तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।

Read More-अचानक गुस्से से लाल- पीली हुई Alia Bhatt , पैपराजी पर भड़कते हुए बोली-‘क्या कर रहे हो, प्राइवेट…’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles