Saturday, December 13, 2025
Homeराजनीतिदिल्ली सीएम के साथ 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ,...

दिल्ली सीएम के साथ 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हारने वाले प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।बीजेपी विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

-

Rekha Gupta: शालीमार बाग से विधायक बनी रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बना दिया गया है। रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

प्रवेश वर्मा के सहित 6 विधायकों ने ली शपथ

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हारने वाले प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।बीजेपी विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। बीजेपी विधायक रविंद्र इंद्राज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट में रविंद्र इंद्राज बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

पंकज सिंह और कपिल मिश्रा ने भी ली शपथ

विकासपुरी से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पंकज सिंह बीजेपी का पूर्वांचली चेहरा हैं और बिहार के बक्सर से आते है। पंज सिंह पेशे से डॉक्टर हैं।करावल नगर सीट से बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने बीजेपी कई नई सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। अब रेखा गुप्ता कैबिनेट में मंत्री कपिल मिश्रा बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Read More-दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री, हेमंता बिस्वा भी नहीं होंगे शामिल, जाने वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts