Virat Kohli Father’s day 2024 Gift: आज पूरी दुनिया फादर्स डे मना रही है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के लोग भी अपने पिता को फादर्स डे विश कर रहे हैं। अब इसी बीच विराट कोहली के बच्चों ने भी अपने पापा को फादर्स डे विश किया है और एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया है। जिसकी झलक खुद अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिखाई है। अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है जो मिनटों में वायरल हो गई है और फैंस से काफी पसंद भी कर रहे हैं।
अकाय और वामिका ने दिया पापा को स्पेशल गिफ्ट
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक पेंटिंग नजर आ रही है जिसमें एक व्हाइट पेपर पर दो येलो पैरों के निशान बने हैं। इसके अलावा इस चार्ट पेपर पर रेड कलर से हैप्पी फादर्स डे भी लिखा हुआ था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा,”एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है, ये बहुत हैरान करने वाला है. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं विराट कोहली…।”
View this post on Instagram
अभी हाल ही में बेटे को दिया है जन्म
अनुष्का शर्मा ने इसी साल 15 फरवरी को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी के रूप में पहले बच्चे का स्वागत किया था और अब इसी साल उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया है। वही आपको बता दे अनुष्का शर्मा बहुत जल्द फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली है। आखरी बार अनुष्का शर्मा साल 2018 में जीरो फिल्म में नजर आई थी।