Home मनोरंजन Sunny Deol की फिल्म ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा, जाने...

Sunny Deol की फिल्म ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा, जाने Gadar 2 की छठे दिन की कमाई

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर 2 लगातार सिनेमा घरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। गदर 2 फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। गदर2 के छठे दिन की कमाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

0
Gader 2

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने पूरे देश में गदर मचा दिया है। ग़दर 2 फिल्म लगातार लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है। 22 साल बाद रिलीज हुई फिल्म गदर 2 में एक बार फिर से सिनेमाघर में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी देखी गई है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर 2 लगातार सिनेमा घरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि गदर 2 फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। गदर2 के छठे दिन की कमाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

छठे दिन ऐसा रहा ग़दर 2 का कलेक्शन

आपको बता दे की पांचवें दिन ग़दर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 15 अगस्त के दिन गदर2 ने शानदार कलेक्शन कर 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर से गदर 2 का जलवा छठे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला है। ग़दर 2 फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 35.5 करोड़ का कलेक्शन किया है

पांचवे दिन किया था सबसे ज्यादा कलेक्शन

आपको बता दे की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग़दर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार कलेक्शन किया था। रिलीज के बाद सबसे बड़ा कलेक्शन ग़दर 2 फिल्म का 15 अगस्त को हुआ है। 15 अगस्त को ग़दर 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। अमीषा पटेल और सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ग़दर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ की कमाई की थी।

Read More-अचानक लाइव काॅन्सर्ट के दौरान स्टेज पर गिरे Nick Jonas, प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर फैंस को सताई चिंता

Exit mobile version