Home मनोरंजन गणपति बप्पा के दर्शन करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सिड-कियारा, मलाइका...

गणपति बप्पा के दर्शन करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सिड-कियारा, मलाइका और जाह्नवी के लुक ने जीता दिल

मनीष मल्होत्रा के घर सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी पहुंची हैं इस दौरान जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहनकर लोगों का दिल जीत लिया है।

0
Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है बॉलीवुड सितारे भी गणपति बप्पा की भक्ति में लेने होते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज मनीष मल्होत्रा के घर पर बप्पा का जोरदार वेलकम किया गया है। जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं। मनीष मल्होत्रा के घर सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी पहुंची हैं इस दौरान जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहनकर लोगों का दिल जीत लिया है।

पत्नी के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ था। वही सारा अली खान भी उन्होंने येलो कलर की सूट से लोगों का दिल जीत लिया। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी अपने बच्चों के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंची हैं।

बहन खुशी के साथ जाह्नवी कपूर ने जीता फैंस का दिल

मनीष मल्होत्रा के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची हैं। जाह्नवी कपूर साड़ी में लोगों का दिल ही जीत लिया वही मलाइका अरोड़ा भी अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ बप्पा के घर पहुंची इस दौरान येलो शरारा सूट में वह खूब जच रही थी।

Read More-चुनाव लड़ेंगी Esha Gupta, नए संसद पहुंचते ही किया बड़ा ऐलान

Exit mobile version