Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी काफी चर्चा में रही है। अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को खास बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ 7 फरवरी को संपन्न हुई है। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में नीता अंबानी के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई फेमस स्टार पहुंचे थे। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में रेखा का लुक चर्चा में बना हुआ है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका की तरह रेखा ने पहना नेकलेस!
प्रियंका चोपड़ा की भाई की शादी से रेखा का लुक वायरल हो रहा है इस शादी में रेखा ने आइवरी टन की साड़ी पहने हुए नजर आई थी उन्होंने साड़ी के साथ सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन का सात लड़ा नेकलेस पहना हुआ था। हर बार की तरह रखा इस बार भी काफी खूबसूरत लग रही थी लेकिन रेखा के इस हार पर सभी की निगाहें अटक गई। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
प्रियंका ने शादी में पहना था इसी तरह का नेकलेस
प्रियंका चोपड़ा ने रेखा की तरह ही अपनी शादी में नेकलेस पहना था। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था और उसके साथ ही यह सात लड़ा नेकलेस पहना हुआ था। रेखा का नेकलेस देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद यह वही नेकलेस है जो प्रियंका ने पहना था। वही आपको बता दें भाई की शादी में प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह छाई रही।