Home मनोरंजन किंग खान ने मन्नत पर फहराया तिरंगा, कुछ इस तरह फैंस को...

किंग खान ने मन्नत पर फहराया तिरंगा, कुछ इस तरह फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घर में तिरंगा लहराया है। मन्नत पे तिरंगा लहराने की कई तस्वीरें और वीडियो शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

0
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: देश भक्ति का रंग बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने फैंस के साथ 15 अगस्त का अमृतमई महोत्सव मना रहे हैं। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार एक्टर्स ने स्वतंत्रता दिवस को मनाया है। तो वहीं बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान भी कहां इन सब में पीछे रहने वाले हैं। शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घर में तिरंगा लहराया है। मन्नत पे तिरंगा लहराने की कई तस्वीरें और वीडियो शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

किंग खान ने लहराया तिरंगा

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने घर मन्नत पर स्टाफ के साथ ध्वजारोहण करते हुए नजर आ रहे हैं। तो अन्य फोटो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे के साथ झंडे के नीचे खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हुए शाहरुख खान ने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके बाद अब शाहरुख खान के फैंस उनके इस वीडियो और फोटो पर खूब लिखे और कमेंट कर रहे हैं।

जवान में नजर आएंगे शाहरुख खान

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शाहरुख खान पठान फिल्म के बाद एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं। शाहरुख खान इस समय जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। क्योंकि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। जवान फिल्म में शाहरुख खान नए-नए अवतार में देखे गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी एक्शन में नजर आएंगे।

Read More-स्वतंत्रता दिवस पर Urfi Javed ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर चकराया लोगों का सिर

Exit mobile version