Home मनोरंजन भरी महफिल में करीना कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को किया...

भरी महफिल में करीना कपूर ने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को किया इग्नोर, देखें वीडियो

इस समय करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें करीना कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को इग्नोर करती हुई नजर आ रही हैं।

0
Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Video: बीती राज बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 के इवेंट में शामिल हुई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को भी दादा साहेब फाल्के फिल्म इंटरनेशनल अवार्ड में देखा गया है इस दौरान बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा बने हैं। लेकिन इस समय करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें करीना कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को इग्नोर करती हुई नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहा करीना का वीडियो

दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 से एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है क्या लेटेस्ट वीडियो करीना कपूर का है जिसमें बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर चमचमाती ड्रेस पहनकर इवेंट में एंट्री मारती हैं। इसके बाद बेबो फिल्म मेकर राज को हेलो बोलते हैं और वह कैमरे के सामने पोज देने लगती हैं। इस दौरान करीना कपूर शाहिद कपूर के पास से निकलती है लेकिन वह एक बार भी शाहिद कपूर की तरफ नहीं देखते हैं जिसके बाद शाहिद कपूर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीना के एक्स बॉयफ्रेंड है शाहिद

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर का नाम फेमस अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काफी सुर्खियों में रहा था उसे दौरान करीना कपूर और शाहिद कपूर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया इसके बाद करीना कपूर ने बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी कर ली और वही शाहिद कपूर ने भी अपना घर अलग बसा लिया।

Read More-सैम बहादुर के लिए Vicky Kaushal को मिला सम्मान, भारतीय सेना को सौंपा अवार्ड

Exit mobile version