Home मनोरंजन दुर्गा पूजा पंडाल में सीढ़ियों से फिसली काजोल, ढाल बनी बहन तनीषा,...

दुर्गा पूजा पंडाल में सीढ़ियों से फिसली काजोल, ढाल बनी बहन तनीषा, वीडियो वायरल

दुर्गा पूजा के दौरान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें काजोल सीढियों से फिसलती भी दिख रही है हालांकि इस दौरान उनकी बहन तनीषा ने उन्हें बहुत अच्छी तरीके से संभाल लिया।

0
Kajol Viral Video

Kajol Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री काजोल ने नवरात्रि के मौके पर मुंबई में अपना एक दुर्गा पंडाल लगाया था जिसमें मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे थे। जिसमें आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी से लेकर जया बच्चन भी पहुंची थी। इस दौरान काजोल के कई सारे वीडियो सामने आए जिसमें कई काजोल सीटी बजाने पर फटकार लगाती हुई नजर आई तो कभी चप्पल पहनकर आने पर फटकार लगाई है। अब इसी बीच दुर्गा पूजा के दौरान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें काजोल सीढियों से फिसलती भी दिख रही है हालांकि इस दौरान उनकी बहन तनीषा ने उन्हें बहुत अच्छी तरीके से संभाल लिया।

हादसे का शिकार होने से बची कागजों

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में काजल सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई दे रही हैं। तभी काजोल का पैर फिसल जाता है और उनका आईफोन उनके हाथ से छूट जाता है। इस दौरान काजोल की बहन तनीषा अपना हाथ लगा देती हैं और काजोल हादसे का शिकार होते-होते बच जाती हैं। काजोल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जूता चप्पल पहन कर आने से लगाई थी फटकार

इसके अलावा काजोल का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें काजोल लोगों पर गुस्सा करती हुई नजर आ रही है। दुर्गा पूजा पंडाल में चप्पल पहनकर आने से काजोल भड़क जाती है और उन्हें फटकार लगा देती हैं। काजोल कहती हुई नजर आ रही है कि,”कुछ तो इज्जत रखिए यहां पूजा हो रही है।” वही काजोल के दुर्गा पूजा पंडाल में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी पहुंची थी।

Read More-सिंदूर खेला में रानी मुखर्जी के पैर छूने के लिए आगे बढ़ी शर्लिन चोपड़ा, हाथ जोड़ते हुए पीछे हटती एक्ट्रेस, देखें वीडियो

Exit mobile version