Monday, December 4, 2023

खत्म हुआ अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच कोल्ड वॉर? Tiger 3 फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे एक्टर

Tiger 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को दीपावली के शुभ अवसर पर सिनेमा घरों में लॉन्च कर दिया गया है। टाइगर 3 फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो गई है। टाइगर 3 फिल्म रिलीज होने के बाद इस समय पूरे देश में सलमान खान के ही चर्चे हो रहे हैं। सलमान खान की फिल्म सभी लोगों को खूब पसंद आ रही है।उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी भाईजान की फिल्म देखने के लिए थिएटर में पहुंच रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को देखने के लिए अर्जुन कपूर थिएटर पहुंचे हैं।

अर्जुन कपूर ने देखी टाइगर 3

इस समय सिनेमा घर से बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन कपूर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को देखने के लिए सिनेमा घर गए हुए हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर के साथ पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी टाइगर 3 फिल्म देख रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहन रखा है और मैचिंग के लिए ब्लैक कलर की टोपी भी लगा रखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mamaraazzi (@mamaraazzi)

क्या खत्म हुई सलमान और अर्जुन की दुश्मनी?

आपको बता दे कि सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच काफी लंबे समय से कोल्ड वॉर चला आ रहा है। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे लेकिन फिर उन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अर्जुन कपूर सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट करने। जिसके पास से अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अनबन शुरू हो गई।

Read More-मुंबई में Ranveer Singh ने अचानक बेचें अपने 2 आलीशान अपार्टमेंट, किंमत जानकार उड़ जाएंगे होश

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles