Thursday, March 20, 2025

एक बार फिर दिखेगी इंदर और सरू की जोड़ी, सनम तेरी कसम 2 को लेकर मावरा हुसैन ने दिया बड़ा खुलासा

Sanam Teri Kasam 2: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में सनम तेरी कसम फिल्म को री रिलीज किया गया था। सनम तेरी कसम फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के बाद तहलका मचा दिया है और एक बार फिर से सनम तेरी कसम फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है। चारों तरफ इस समय सनम तेरी कसम फिल्म की चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच सनम तेरी कसम फिल्म की लीड एक्ट्रेस मावरा हुसैन सनम तेरी कसम 2 फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर मावरा हुसैन के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

मावरा हुसैन ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर कही ये बात

फेमस एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने सनम तेरी कसम 2 फिल्म में सरू का किरदार निभा कर एक अलग ही पहचान बना ली है। सनम तेरी कसम फिल्म के द्वारा रिलीज होने के बाद फैंस सनम तेरी कसम 2 फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब मावरा हुसैन से सनम तेरी कसम 2 फिल्म में काम करने को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि अगर उन्हें सनम तेरी कसम 2 फिल्म में मौका मिलता है तो वह जरूर उस फिल्म में काम करना चाहेंगी। लेकिन अगर वह उस फिल्म में काम नहीं कर पाती है तो उन्हें इस बात का कोई भी काम नहीं होगा। इसके अलावा मावरा हुसैन में फिल्म के डायरेक्टर की खूब तारीफ की थी।

दोबारा धमाल मचा रही फिल्म

सनम तेरी कसम फिल्म को 7 फरवरी के दिन फिर से सिनेमा घर में रिलीज किया गया है जिसके बाद सनम तेरी कसम फिल्म 30 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस समय फैंस के बीच सनम तेरी कसम 2 फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। सनम तेरी कसम फिल्म में इंदर और सरू की जोड़ी लोगों के दिलों पर राज कर रही है।

Read More-शादी के दो दिन बाद बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के स्पाॅट हुई प्रतीक बब्बर की दुल्हन, सामने आई तस्वीरें

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles