Tuesday, October 3, 2023

‘गदर 2’ ने कमाए 400 करोड़ सनी देओल ने फैंस का किया धन्यवाद, इमोशनल होते हुए एक्टर की आंखें हो गई नम

Sunny Deol: 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने वाकई सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं 12 दिनों में गदर 2 ने 400.10 करोड रुपए की कमाई की है और इसी के साथ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। अब इसी बीच ग़दर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल ने फैंस का धन्यवाद किया है। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया उसमें वह इमोशनल होते हुए दिखाई दे रहे हैं उनकी आंखों में आंसू आ गए हैं।

सनी देओल ने फैंस का किया धन्यवाद

बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले सनी देओल ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसके जरिए उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया है। सनी देओल ने कहा, ‘सभी को हेलो सबसे पहले आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद… आप लोगों को ग़दर 2 पसंद आई… मैंने कभी सोचा भी नहीं था… हम लोग 400 करोड़ क्रॉस कर चुके हैं आगे जाएंगे पर यह सब आप लोगों की वजह से हुआ है। क्योंकि आप लोगों को फिल्म पसंद आई, आपको तारा सिंह पसंद आया, सकीना पसंद आई,पूरा परिवार पसंद आया इसीलिए थैंक्यू… थैंक्यू… थैंक्यू…।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सनी देओल के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘थैंक यू बोलते हुए भी आपकी आंख में आंसू आ गए सर ,ये सब का प्यार है आपकी फिल्म के लिए और हमेशा रहेगा…। जो काम कोई हीरो नहीं कर सकता वह दो ही लोग कर सकते हैं आपके पापा धरम सर और आप… लव यू सनी पाजी।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘शुक्रिया तो सर आपका कि आपने इतनी अच्छी फिल्म हमें दी।’

Read More-येलो सूट में कियारा आडवाणी ने लूट लिया फैंस का दिल, एक्ट्रेस की सादगी देख दीवाने हुए लोग

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles