Arjun Kapoor: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट करने की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल अर्जुन कपूर ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
अर्जुन कपूर ने खरीदा नया स्कूटर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर ने आज 25 सितंबर को एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा है। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर अपने घर पहली ईवी स्कूटर खरीद कर लाए हैं। बड़ी-बड़ी गाड़ियों के शौकीन अर्जुन कपूर ने अपने इस स्कूटर के खरीदने का जश्न भी मनाया है। आपको बता दे अर्जुन कपूर ने स्कूटर खरीदने के बाद नारियल फोड़ा और पैपराजी को मिठाई भी बांटी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कोई मामूली नहीं है अर्जुन कपूर का स्कूटर
अर्जुन कपूर द्वारा खरीदा गया ये स्कूटर कोई मामूली स्कूटर नही है बल्कि ये भारत का पहला आरयूवी, फुल मेटल बॉडी के साथ आता है और इसे ऑफ-रोड कंफर्टेबल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. ये क्रूज़ कंट्रोल मैकेनिज्म से लैस है और उनकी वेबसाइट के अनुसार, स्कूटर को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 2 घंटे 35 मिनट का समय लगता है। एक्टर ने बिल्कुल नई EV बाइक BGauss RUV 350 खरीदी है।
Read More-शादी के 9 महीने बाद पापा बना ये फेमस एक्टर, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म