Home मनोरंजन ‘पुष्पा का बाप’, अल्लू अर्जुन ने अपने पिता को खास अंदाज में...

‘पुष्पा का बाप’, अल्लू अर्जुन ने अपने पिता को खास अंदाज में किया बर्थडे विश,तस्वीर वायरल

अल्लू अर्जुन ने अपने पिता अल्लू अरविंद को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

0
172
allu arjun

Allu Arjun Father Birthday: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपने पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अल्लू अरविंद आज 76 साल के हो गए हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने पिता अल्लू अरविंद को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अल्लू अर्जुन ने खास अंदाज में मनाया पिता का बर्थडे

अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अल्लू अरविंद पूरी फैमिली के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक दो मंजिला केक दिखाई दे रहा है। केक को नींबू और आग के डिजाइन के साथ बनाया गया है। इस पर लिखा है,’पुष्पा का बाप।’ अल्लू अर्जुन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।अल्लू अर्जुन ने पिता को विश किया बर्थडे, केक पर लिखा दिखा- 'पुष्पा का बापअल्लू अर्जुन ने पिता को विश किया बर्थडे, केक पर लिखा दिखा- 'पुष्पा का बाप

पुष्पा 2 ने की धुआंधार कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की है। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1831 करोड़ की कमाई के साथ पुष्पा 2 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थी।

Read More-पक्का वाला हलाल मांस खाने के लिए होटल स्टाफ से भीड़ गई एक्ट्रेस सना खान, वीडियो देख भड़के लोग