Wednesday, March 4, 2026
Homeदेशकुछ इस तरह चांद की सतह पर उतरा था प्रज्ञान रोवर, ISRO...

कुछ इस तरह चांद की सतह पर उतरा था प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी किया VIDEO

इसरो ने लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया है। जिसमें बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जब प्रज्ञान रोवर अपनी कछुआ की गति से चल रहा था तब विक्रम लैंडर ने उनके रैंप की फोटो और एक वीडियो लिया है

-

Chandrayaan- 3 Video: बुधवार 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंचकर तिरंगा लहरा दिया है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे भारत देश की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा है। अब इसरो ने लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया है। जिसमें बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जब प्रज्ञान रोवर अपनी कछुआ की गति से चल रहा था तब विक्रम लैंडर ने उनके रैंप की फोटो और एक वीडियो लिया है। जिसका वीडियो खुद इसरो ने शेयर किया है।

इसरो ने शेयर की विक्रम लैंडर की सेल्फी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने भारत के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर की चंद्रमा की सतह से पहले सेल्फी शेर की है। इसरो ने ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,”यहां बताया गया है कि चंद्रयान- 3 से रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा।” आपको बता दे इससे पहले इसरो ने चंद्रमा पर टचडाउन का वीडियो जारी किया टचडाउन से ठीक पहले यह तस्वीर विक्रम लैंडर ने क्लिक की।

सफलता पूरवक हुई चंद्रयान-3 की लैंडिंग

आपको बता दे बुधवार शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लेंडिंग कराई गई इसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारने वाला चौथा देश बन गया। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने इसरो और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वही इसरो ने टूट कर बताया है कि, प्रज्ञान रोवर की सभी एक्टिविटी तय समय पर हो रही है पूरा सिस्टम सामान्य तरीके से कम कर रहा है प्रधानमंत्री मोदी भी ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु जाएंगे और मिशन चंद्रयान 3 की टीम से मुलाकात करेंगे।

Read More-चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में बस्ती की बिटिया ने दिया बड़ा योगदान, निभाई बड़ी जिम्मेदारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts