Tuesday, February 10, 2026
Homeदेशस्पेस से लौटते ही शुभांशु शुक्ला की सेहत पर आई नई चुनौतियां,...

स्पेस से लौटते ही शुभांशु शुक्ला की सेहत पर आई नई चुनौतियां, क्या अब भारत लौटेंगे?

अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के कारण, उनके शरीर को गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव फिर से महसूस होने में परेशानी हो रही है। चलने में दिक्कत, मांसपेशियों में कमजोरी और शरीर की सामान्य गति में कमी जैसी समस्याएं आम हैं।

-

स्पेस से लौटने के बाद इंसान के शरीर को धरती के वातावरण में ढलने में समय लगता है, और यही कठिनाई फिलहाल भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को झेलनी पड़ रही है। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के कारण, उनके शरीर को गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव फिर से महसूस होने में परेशानी हो रही है। चलने में दिक्कत, मांसपेशियों में कमजोरी और शरीर की सामान्य गति में कमी जैसी समस्याएं आम हैं। इसी कारण से, शुभांशु शुक्ला अब तक अपने घर, भारत, नहीं लौटे हैं। भारतीयों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ रही है कि उनकी हेल्थ ठीक है या नहीं।

शुभांशु ने खुद वीडियो शेयर कर दिखाया नई समस्या

चिंता को ध्यान में रखते हुए, शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अमेरिका में अपनी हेल्थ को लेकर नए संघर्षों को जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में वह बताते हैं कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद उनका शरीर कैसे धरती के गुरुत्वाकर्षण को स्वीकार करने में संघर्ष कर रहा है। इसके अलावा, वह बतातें हैं कि मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए अब उन्हें विशेष एक्सरसाइज और फिजिकल थेरेपी का सहारा लेना पड़ रहा है। शुभांशु की यह खुलासा करने वाली वीडियो ने न केवल उनके परिवार और देशवासियों को बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी चौंका दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shubhanshu Shukla (@gagan.shux)

क्या भारत लौटने से पहले शुभांशु की सेहत सुधरेगी?

अंतरिक्ष यात्रा के बाद सेहत में आई यह गिरावट एक सामान्य स्थिति है, जिसे NASA और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां भी अपने अंतरिक्ष यात्रियों से जुड़ी चुनौतियों का हिस्सा मानती हैं। हालांकि, शुभांशु शुक्ला की हेल्थ पर चिंता इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि उन्होंने यह संकेत दिया है कि अभी उन्हें घर लौटने में कुछ और समय लगेगा। हालांकि, वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उनकी स्थिति बेहतर हो जाएगी। लेकिन फिलहाल उनका मनोबल ऊंचा है, और वह अपने देशवासियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More-बहन को मिली वर्दी, भाई ने उठाया गंगाजल का सैलाब, 1100 लीटर जल से करेगा शिव अभिषेक!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts