Home देश पंजाब के गैंगस्टर पर कनाडा में बसाई गई गोलियां, हमलावरों ने सुक्खा...

पंजाब के गैंगस्टर पर कनाडा में बसाई गई गोलियां, हमलावरों ने सुक्खा दुनिके को उतारा मौत के घाट

नकली दस्तावेजों की मदद से नेपाल के रास्ते से भारत छोड़कर दूसरे मुल्क में चले जाते हैं। सुक्खा दुनिके की बुधवार 20 सितंबर की रात को हत्या कर दी गई है उन पर हमलावरों ने 15 से ज्यादा गोलियां बरसाई हैं।

0
Sukha Duneke

Sukha Duneke Canada Murder Case: पंजाब के गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुनिके साल 2017 में फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग गया था। सुखदूल सिंह के खिलाफ साथ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब क्षेत्र आसपास के कम से कम 19 गैंगस्टर हैं जो कानून से बचने के लिए भारत के बाहर शरण ले रहे हैं। कुछ लोग भारतीय पासपोर्ट के सहारे तेज छोड़ कर चले जाते हैं तो कुछ लोग नकली दस्तावेजों की मदद से नेपाल के रास्ते से भारत छोड़कर दूसरे मुल्क में चले जाते हैं। सुक्खा दुनिके की बुधवार 20 सितंबर की रात को हत्या कर दी गई है उन पर हमलावरों ने 15 से ज्यादा गोलियां बरसाई हैं।

19 जून को हुई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

आपको बता दे सुक्खा दुनिके का संबंध मोस्ट वांटेड अर्श डल्ला गैंग से था। सुखदुल सिंह दुनिके टारगेट किलिंग करने के लिए जाना जाता है। सुखदूल सिंह की हत्या से हड़कंप मच गया है। ये घटना 19 जून को सरे में आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या जैसा है।

डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम हुआ था घोषित

कल ही यानी बुधवार को अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया है।NIA ने हरविंदर सिंह सिंधु उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नगद इनाम देने की घोषणा की थी।

Read More-लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में हुआ हादसा, इमरजेंसी वार्ड में आग लगने से मची अफरा- तफरी

Exit mobile version