Friday, March 13, 2026
Homeदेशप्यार के लिए कायम की मिसाल, एक बार नहीं बल्कि दो बार...

प्यार के लिए कायम की मिसाल, एक बार नहीं बल्कि दो बार अंजू ने किया धर्म परिवर्तन

प्रेम करने में कोई मजहब और भाषा नहीं देखी जाती है. लेकिन आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन किया है. इससे पहले एक बार और भी धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं.

-

Anju: बीते कई दिनों से हर ओर एक दो ही नाम चल रहे हैं. इसमें पहले नंबर पर सीमा हैदर (Seema Haider) का नाम है,जो कि प्यार के लिए पाक से भारत आ गईं. तो वहीं दूसरे नंबर पर भारत से पाक गई अंजू (anju islam) का नाम आता है. खबरें हैं कि अंजू ने इस्लाम धर्म को अपना लिया और अपने प्रेमी नसरुल्लाह (Nasrullah) संग शाद कर ली है. ऐसा बोला जाता है कि प्रेम करने में कोई मजहब और भाषा नहीं देखी जाती है. लेकिन आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन किया है. इससे पहले एक बार और भी
धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं.

यूपी की निवासी हैं अंजू

मूल रूप से अंजू यूपी के जालौन केलौर गांव की निवासी हैं। वो शादी शुदा हैं। बलिया के अरविंद से उनकी शादी हुई है। इन दोनों के बच्‍चे भी हैं। पर अरविंद धर्म से ईसाई हैं। अंजू मूलत: हिंदू ही थीं, लेकिन अरविंद से विवाह के लिए उन्‍होंने ईसाई धर्म को अपनाया है।

इस बारे में भी बातें हो रही हैं कि उनके परिवार ने भी ईसाई धर्म को अपनाया. अंजू कम उम्र की थी उसी समय परिवार राजस्थान चली गईं थीं. साल 2020 में अंजू की दोस्ती पाक के निवासी नसरुल्लाह से फेसबुक के जरिए हुई थी. धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. हाल ही में दोनों ने अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाना शुरु किया.

अब अंजू पाक में अपने प्यार के साथ में है. अब फिर से अपना धर्म परिवर्तन कर के अंजू से फातिमा बन गई. फातिमा बनी अंजू ने नसरुल्‍लाह से निकाह किया। इस तरीके से अंजू ने एक बार नहीं बल्कि दो दो बार सच्‍चे प्‍यार के लिए अपने मजहब को बदल दिया।

Read More-भारत से पाकिस्तान गई अंजू बनी ‘फातिमा’, धर्म परिवर्तन कर नसरुल्लाह से किया निकाह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts